शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

Jamin se ashman tak

जमीं से उस  आसमाँ तक , मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 


जमीं से उस  आसमाँ तक , 
मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 
शुरू से लेकर अंत तक ,
 तेरा पीछा करूँगी  वहां तक 
जब तक ये साँस चलेगी तब तक, 
ये जूनून जिन्दा रहेगी  आदि से अंत तक 
 जमीं से उस आसमाँ  तक , 
मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 
तुमको  हांसिल करने के  उस अंतिम वक्त तक 
मेरा वक्त रहेगा तब तक 
सब कुछ हाँसिल न कर लूँ तब तक 
मेरा ये प्रण रहेगा तब तक 
जमीं से उस आसमाँ  तक , 
मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 
ये जिंदगी रहेगी तब तक 
मेरी एक मंजिल पैदा होगी तब तक 
आज है ये जिंदगी शायद न बचे कल तक 
बस तो ये जूनून रहेगा उस आखरी तड़फ  तक 
जमीं से उस आसमाँ  तक , 
मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 
जिंदगी मेरी बची रहे दूसरे का  दुःख के अंतिम घड़ी  तक 
खुदा के रहमे करम है हम सब तक 
इस  रात की समां बुझने तक 
इस जीवन के अंतिम सासों तक 
जमीं से उस आसमाँ  तक , 
मेरी मंजिल नजर आये वहां तक 



_________________________________________________________________________________





बुधवार, 4 सितंबर 2019

Time For play our

वक्त का खेल पुराना है ,
खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 



वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

क्या लेकर आये थे क्या लेके जाना है

 हमेशा मुस्कुराते रहना है

 वक्त हर जख्मों को भर देगा बस चलते रहना है

 न तेरा कुछ न मेरा कुछ है 

यहाँ एक दिन इसी मिट्टी में मिल जाना है 

वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

किसी का दिल न दुखाना है 

जो अच्छा है उस काम को  करते जाना है 

जीवन को सड़े बीज मिले या अच्छे 

खुशी से बीज बोते जाना है 

वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

भागवत ,बाइबल ,कुरान इनका मतलब

 किसी को न अलग करना है 

किसी को नीच न माने सबको एक समझना है 

हम एक ही खुदा के बन्दे है 

सदा एक साथ एक ही रहना है 

वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

खुदा भी कहता है मैंने सबको एक माना है 

फिर न जाने क्यों रंग रूप मजहब का यह मैंने भेद बनाया है

 सबको एक और एक ही इंसान बनाया है 

वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

खुद को यूँ न अलग समझ कर चलना है 

सब में भाई चारे की भावना पैदा करना है 

खुशी से एक साथ जिंदगी को हँसते हुए जीना है 

सबको एक और एक ही इंसान बनाया है 

वक्त का खेल पुराना है ,

खाली हाथ आये खाली हाथ जाना है 

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
*********************************************************************************


सोमवार, 2 सितंबर 2019

Start first With the ray of sun

सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 





सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 
जिंदगी की शुरुवात एक नयी सोच के साथ 
 है राहें नए  पर नयी मंजिल के साथ 
सुबह कि शुरुवात करो एक नयी उमंग के साथ
सोचो अच्छा तो होगा अच्छा सा 
सीधा सा रास्ता हो  सच्चा सा 
 सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 
सबका पकड़ के हाथों में हाथ
बढ़ते रहना सभी को लेकर के साथ 
बनाना है हम सबको अपना इतिहास  
पूरा होगा तभी जब होगा सबका साथ 
सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 
शामिल रहो  सदा सबके दुःख -सुःख में साथ 
यूँ ही चलते रहना है एक दूसरे के साथ 
एक दूसरे को बताएँ हम हमेशा है तेरे साथ 
हमेशा चलते रहेंगे पकड़ कर के एक-दूसरे का हाथ 
कैसी भी मुश्किल की घड़ी आ जाये न छोड़ेंगे तेरा साथ  
सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 
अपने इरादों के हौसलों से छू लेंगे आसमानों को 
न डरेंगे इस जहाँ के इंसानों को 
चलते रहेंगे हमेशा इस तरह 
ये जहाँ रहे चाहे कैसे भी किस तरह 
सूरज की पहली किरण के साथ
प्यारी सी मुस्कान के साथ 




*********************************************************************************



Jamin se ashman tak

जमीं से उस  आसमाँ तक , मेरी मंजिल नजर आये वहां तक  जमीं से उस  आसमाँ तक ,  मेरी मंजिल नजर आये वहां तक  शुरू से लेकर अंत तक ,  त...